फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ICAR develops energy calculator to help farmers choose more energy efficient crops uttarakhand news

उत्तराखंड: कौन सी फसल उगाने में होगा ज्यादा फायदा? ऊर्जा कैलकुलेटर से किसानों को मिलेगी बेहतर चुनाव में मदद

Fri, 23 Oct 2026 11:16 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 23 Oct 2026 11:16 AM IST
सार

अब खेती में मुनाफे के साथ ऊर्जा की खपत का हिसाब भी किसानों के फैसले आसान करेगा। आईसीएआर का ऊर्जा कैलकुलेटर बताएगा कि कौन सी फसल उत्पादन के लिहाज से ज्यादा ऊर्जा-कुशल है, जिससे किसान बेहतर विकल्प चुन सकेंगे।

विज्ञापन
ICAR develops energy calculator to help farmers choose more energy efficient crops uttarakhand news
फसल

विस्तार

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने एक ऐसा कैलकुलेटर बनाया है जो यह बताने में सक्षम है कि किसी फसल को पैदा करने में कुल कितनी ऊर्जा की खपत होगी। कैलकुलेटर यह भी बता सकता है कि इस फसल की पैदावार से कुल कितनी ऊर्जा हासिल होगी। फसल के उत्पादन में लगने वाली ऊर्जा और पैदावार से मिलने वाली ऊर्जा की तुलना कर किसान अपने लिए बेहतर फसलों का चुनाव कर सकेंगे।

विज्ञापन

केंद्र/राज्य सरकारें इस कैलकुलेटर का उपयोग कर पर्यावरण के लिए बेहतर ऊर्जा दक्षता वाली फसलों का चुनाव कर उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित कर सकेंगी। इससे देश को ऊर्जा खरीद में कम पैसा खर्च करना पड़ेगा। साथ ही इससे पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन

कैसे काम करता है कैलकुलेटर

आईसीएआर ने इस कैलकुलेटर को एनर्जी एफिशिएंसी कैलकुलेटर नाम दिया है। आईसीएआर की वेबसाइट पर मुफ्त में ऑनलाइन उपलब्ध यह कैलकुलेटर उपयोग के समय फसल का नाम, खेतों की जोताई के लिए उपयोग किए जाने वाले ट्रैक्टर की क्षमता, बोआई का क्षेत्र, जल मिलने का स्रोत, फसल के उत्पादन में लगने वाली कीटनाशक दवाओं और उर्वरकों की मात्रा की जानकारी मांगता है। जानकारी उपलब्ध कराने के बाद कैलकुलेटर यह बताता है कि फसल को पैदा करने में कुल कितनी ऊर्जा की खपत होगी। क्षेत्र में औसत उत्पादकता के आधार पर पैदावार से कितनी ऊर्जा पैदा होगी। इससे किसान यह निर्णय कर सकेंगे कि उन्हें किस क्षेत्र में कौन सी फसल पैदा करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

एआई के उपयोग से बढ़ेगी दक्षता

आईसीएआर ने शुरू में इस कैलकुलेटर को 58 फसलों के लिए डिजाइन किया था। अब इसे बेहतर कर 63 फसलों के लिए सक्षम बना दिया गया है। कैलकुलेटर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भी जोड़ने पर काम चल रहा है। इससे यह अधिकतम फसलों के लिए ऊर्जा दक्षता की जानकारी दे सकेगा। एआई से जुड़ने के बाद कैलकुलेटर मौसम, बारिश और अन्य बहुत सारी सूचनाएं स्वयं एकत्र करेगा। इससे ऊर्जा दक्षता को ज्यादा सटीकता के साथ मापा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें...अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, देहरादून कोर्ट पहुंचे, वायरल ऑडियो पर भी बोले

हमारे किसान फसलों के उत्पादन में लगने वाली लागत और पैदावार को बेचकर होने वाली कमाई की तुलना कर फसलों का चुनाव करते हैं। इस कैलकुलेटर से ऊर्जा दक्षता की तुलना कर फसलों के चयन में मदद मिलेगी। इससे किसानों की लागत कम होगी, उन्हें ज्यादा आर्थिक लाभ होगा और पर्यावरण भी बेहतर बनेगा।  - डॉ. सादिकुल इस्लाम, वैज्ञानिक, आईसीएआर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed