फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Youths stopped car then assaulted and robbed family returning from a birthday party

देहरादून: युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने कार रुकवाई, पार्टी से लौट रहे परिवार से की मारपीट और लूट

Fri, 28 Aug 2026 12:13 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 28 Aug 2026 12:13 PM IST
सार

आरोप है कि कार रुकते ही आरोपियों ने चालक को कॉलर पकड़कर बाहर खींच लिया और कार की चाबी छीनने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Dehradun Youths stopped car then assaulted and robbed family returning from a birthday party
परिवार से मारपीट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देहरादून में देर रात एक परिवार से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। परिवार जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था। आरोप है कि कांवली रोड के पास कुछ युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी कार रुकवाई। कार रुकते ही आरोपियों ने चालक को कॉलर पकड़कर बाहर खींच लिया और कार की चाबी छीनने का प्रयास किया। इसके बाद करीब 10 से 12 युवकों ने परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन


देहरादून मर्डर: पत्नी ने लड़ाई की तो पति ने कर दी हत्या, पुलिस से बोला- मैं आवेश में आ गया, फिर फूट-फूटकर रोया
विज्ञापन


महिलाओं और बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी नहीं बख्शा गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर कार में रखे 50 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और तीन मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। हमले में एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, 14 अगस्त को भी कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ था। इस मामले में आईएसबीटी चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed