{"_id":"6a26bfe482543dc21c060fea","slug":"demand-raised-to-disconnect-the-armys-supply-from-the-drinking-water-line-warning-of-a-protest-demonstration-issued-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-132733-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पेयजल लाइन से सेना को दिया कनेक्शन काटने की मांग, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पेयजल लाइन से सेना को दिया कनेक्शन काटने की मांग, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकराता। नवीन चकराता पुरोड़ी क्षेत्र की के ग्रामीणों ने सिजला खड्ड से छटऊ तक बिछाई गई पेयजल लाइन से सेना को दिए गए कनेक्शन को काटने की मांग की है। उन्होंने कनेक्शन नहीं काटने की स्थिति में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। ग्रामीणों ने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी उपजिलाधिकारी को सौंपा है।
सिजला खड्ड से ग्राम छटऊ तक बिछाई गई पेयजल लाइन से सेना क्षेत्र को कनेक्शन दिया गया है जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है पेयजल योजना केवल चयनित गांवों के लिए स्वीकृत की गई थी लेकिन, इसके बावजूद सेना को योजना से कनेक्शन दिया गया है। उनका कहना है सेना क्षेत्र को कनेक्शन दिए जाने से संबंधित गांवों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो सकेगा जिससे ग्रामीणों को योजना का उचित लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि सेना को दिए गए कनेक्शन को जल्द बंद नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर उपजिलाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में सालक राम जोशी, अजवीर चौहान, दिनेश चौहान, गुड्डू रावत, महावीर, प्रभु भारती, चमन, राजू, गुमानू आदि शामिल रहे।
Trending Videos