फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue season begins; six-bed ward ready at sub-district hospital

Dehradun News: डेंगू सीजन शुरू, उप जिला अस्पताल में छह बेड का वार्ड तैयार

Thu, 20 Aug 2026 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dengue season begins; six-bed ward ready at sub-district hospital
विकासनगर। डेंगू सीजन शुरू होने के साथ ही उप जिला अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के उपचार के लिए डेंगू वार्ड तैयार कर दिया है। वार्ड में फिलहाल छह बेड की व्यवस्था की गई है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर ट्रॉमा सेंटर के वार्ड में अतिरिक्त बेड आरक्षित किए जाएंगे। हालांकि अस्पताल में डेंगू की केवल रैपिड जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

रैपिड जांच में डेंगू पॉजिटिव आने वाले मरीजों के नमूने संक्रमण की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच को देहरादून भेजे जाते हैं। रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन लगते हैं, जिससे मरीजों को परेशानी होती है। वहीं, अस्पताल में ब्लड बैंक नहीं है। ब्लड स्टोरेज यूनिट उपलब्ध है, लेकिन उसमें प्लेटलेट स्टोर करने की सुविधा नहीं है। ऐसे में गंभीर स्थिति वाले मरीजों को प्लेटलेट्स और बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। डेंगू के मामले बढ़ने पर अस्पताल में व्यवस्थाओं का विस्तार किया जाएगा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया डेंगू वार्ड तैयार है। मरीजों की जांच और उपचार की व्यवस्था है। गंभीर मामलों में ही मरीजों को रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed