सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami Cabinet Expansion Ram Singh Kaira Sworn Minister Journey from StudentUnion President to Cabinet Minister

धामी कैबिनेट विस्तार: राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्रिपद की शपथ, छात्रसंघ अध्यक्ष से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 20 Mar 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

भीमताल राम सिंह कैड़ा ने धामी कैबिनेट में मंत्रिपद की शपथ ली। उनका राजनीतिक सफर छात्रसंघ अध्यक्ष से शुरू हुआ था। 

Dhami Cabinet Expansion Ram Singh Kaira Sworn Minister Journey from StudentUnion President to Cabinet Minister
मंत्री राम सिंह कैड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भीमताल से दो बार के विधायक राम सिह कैड़ा का राजनीतिक सफर कॉलेज कैंपस से कैबिनेट तक का रहा। आज उन्होंने धामी मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे कैड़ा शुरू में कांग्रेस से ही जुड़े रहे।

Trending Videos


इसके बाद क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीता। उनकी पत्नी भी ब्लॉक प्रमुख बनी। 2017 में जब कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक बन गए। निर्दलीय रहते हुए वे भाजपा के करीब रहे। इसके बाद 2022 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामी मंत्रिमंडल में शुक्रवार को पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी की गई। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने धामी मंत्रिमंडल में मंत्रिपद की शपथ ली। प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं थी, जिन पर आज विराम लगा।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री, विधायक खजान दास दूसरी बार बने मंत्री, सरल स्वभाव पहचान

लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सबसे पहले राजपुर विधायक खजान दास को शपथ दिलाई। इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ली। फिर विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed