{"_id":"69bcf23feb8b79dabe0f9abd","slug":"national-household-income-survey-will-begin-in-uttarakhand-on-april-1st-dehradun-news-in-hindi-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार
देश में पहली बार राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण कराया जा रहा है। उत्तराखंड में यह एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे।भारतीय वन सर्वेक्षण सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Trending Videos
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग के उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख केदार नाथ वर्मा ने बताया कि देश में पहली बार राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण कराया जा रहा है। शिविर में भारतीय सांख्यिकी सेवा के अधिकारी-कर्मचारियों को सर्वेक्षण प्रणाली, डाटा संग्रहण व सत्यापन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये Snowfall: बदरीनाथ धाम में दो फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी, 25 मार्च तक के लिए जानें मौसम की भविष्यवाणी
विशेषज्ञों ने बताया कि चयनित परिवारों के घर-घर जाकर वेतन, कृषि व्यवसाय, मजदूरी व अन्य स्रोतों से होने वाली आय की जानकारी एकत्रित की जाएगी। सर्वेक्षण विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगा। कार्यक्रम में उप निदेशक नीतीश कुमार, सहायक निदेशक संजय रतूड़ी, योगेश कुमार, वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी पुष्कर सिंह बिष्ट, अभिषेक सिंघल, अनिमेश मयंक, श्वेता शर्मा व कुलदीप सिंह ने जानकारी दी।