सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Airport Night flights will Start from 1st April for the first time between Noon and Bengaluru

Dehradun Airport: एक अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू, दून-बंगलुरू के बीच होगा संचालन

चंद्रमोहन कोठियाल, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 20 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शाम 5:25 बजे बंगलूरू एयरपोर्ट से तीन घंटे पांच मिनट की उड़ान के बाद रात 8:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी।

Dehradun Airport Night flights will Start from 1st April for the first time between Noon and Bengaluru
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

दून एयरपोर्ट से पहली बार रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस एक अप्रैल से समर शेड्यूल में देहरादून-बंगलूरू के बीच रात्रि उड़ान शुरू करने जा रही है।

Trending Videos


एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शाम 5:25 बजे बंगलूरू एयरपोर्ट से तीन घंटे पांच मिनट की उड़ान के बाद रात 8:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। देहरादून एयरपोर्ट से यह फ्लाइट रात नौ बजे उड़ान भरकर करीब तीन घंटे पांच मिनट बाद देर रात 12:05 बजे वापस बंगलूरू पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ का किराया 9198 रुपये रखा गया है। फिलहाल यह फ्लाइट एक से पंद्रह अप्रैल तक संचालित होगी, यात्री बढ़ने पर इसे नियमित किया जा सकता है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यात्रा और पर्यटन सीजन में कुछ अन्य कंपनियां भी रात्रि उड़ानें शुरू कर सकती हैं।

Uttarakhand: यूपी ही नहीं, छह और राज्यों के पूर्व कर्मी ले रहे थे दोहरी पेंशन; बड़ा सवाल, अब कैसे होगी वसूली?

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि दून एयरपोर्ट को डीजीसीए ने 9 फरवरी 2012 को नाइट लैंडिंग की अनुमति दी गई थी। जिसके बाद से सेना के और निजी चार्टर्ड विमान रात में उड़ान भर रहे हैं।

अब पहली बार शेड्यूल के हिसाब से कोई कंपनी नियमित रात्रि फ्लाइट शुरू करने जा रही है। बताया कि मार्च आखिर से समर शेड्यूल लागू किया जाएगा। यात्रा और पर्यटन सीजन में उड़ानों की संख्या और बढ़ जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed