सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IT volunteers will assist BLOs in the revision of voter lists.

Dehradun News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलओ का हाथ बटाएंगे आईटी वॉलिंटियर्स

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
IT volunteers will assist BLOs in the revision of voter lists.
विज्ञापन
-मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने दिए निर्देश
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी अप्रैल से शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को हाईटेक बनाने की तैयारी पूरी हो गई है। अब राज्य के हर पोलिंग बूथ पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की मदद के लिए तकनीकी रूप से दक्ष आईटी वॉलिंटियर्स तैनात किए जाएंगे।
शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गणना कार्यों को त्रुटिहीन और आधुनिक बनाना है। डॉ. पुरुषोत्तम ने अपर सचिव ग्राम्य विकास और निदेशक शहरी विकास को निर्देश दिए हैं कि अभियान के लिए जल्द से जल्द तकनीकी कौशल रखने वाले युवाओं का चयन कर उन्हें शामिल करें। साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के आयुक्तों को बूथों की सटीक मैपिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में निदेशक शहरी विकास विनोद गिरी गोस्वामी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र, अपर सचिव झरना कमठान, निदेशक महिला बाल विकास बीएल राणा और आईटीडीए के अपर निदेशक तीरथ पाल सहित दोनों मंडलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed