सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Woman died in after falling rock while she was in forest together fodder leaves

Chamoli: गैरबारम गांव में चारा पत्ती लेने जंगल गई भोजनमाता पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 26 Mar 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला घास लेने जंगल गई थी। जहां पर ऊपर से एक बोल्डर आने से कमला देवी घायल हो गई। वहीं, अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई।

Chamoli News Woman died in after falling rock while she was in forest together fodder leaves
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चारा पत्ती लेने जंगल गई गैरबारम गांव की एक महिला की पत्थर गिरने से दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि कमला देवी(52) पत्नी कुंदन सिंह घास लेने जंगल गई थी। जहां पर ऊपर से एक बोल्डर आने से कमला देवी घायल हो गई। उसे 108 की सहायता से सीएचसी थराली लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोष कर दिया।

Trending Videos


ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और आशंका जताई कि जंगल के ऊपर कोई कार्य चल रहा है वहीं से पत्थर गिराया गया है। इसी कारण महिला की मौत हुई है। उन्होंने इसकी जांच करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Tehri Garhwal: सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 30 मार्च से पांच अप्रैल तक रहेगा बंद, डेढ़ किमीं की पैदल चढ़ाई

पुलिस ने फिलहाल मामला शांत कर दिया है। सीएमओ चमोली अभिषेक गुप्ता का कहना है कि महिला अस्पताल पहुंचने के दौरान ही मौत हो गई थी। मृतका कमला देवी जूनियर हाईस्कूल में भोजन माता थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed