{"_id":"69c507781ecd9649730b01fd","slug":"women-are-preparing-spices-from-local-products-karnpryag-news-c-48-kpg1001-122287-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्थानीय उत्पादों से महिलाएं कर रहीं मसाले तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्थानीय उत्पादों से महिलाएं कर रहीं मसाले तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। अलकनंदा बहुद्देशीय कृषि व्यवसाय एवं स्वायत्त सहकारिता समूह में कार्यरत महिलाएं मसालों का कारोबार कर रही हैं। समूह की ओर से धनियां, हल्दी, मिर्च आदि फसलों को किसानों से खरीदकर मसाले तैयार किए जा रहे हैं जिन्हें हार्क की मदद तक बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे महिलाओं और किसानों को आय हो रही है।
कालेश्वर में स्थित हार्क सेंटर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से तैयार स्थानीय उत्पाद बाजार तक पहुंच रहे हैं। सेंटर में लोकल उत्पादों की प्रयोगशाला में जांच की जाती है जिसके बाद इनके उत्पाद बनाकर इनकी पैकेजिंग की जाती है। ऐसे में जहां ग्रामीणों को अपने तैयार उत्पादों के लिए एक बाजार मिल जाता है वहीं स्थानीय महिलाओं को भी रोजगार मिल जाता है। हार्क की ओर से अब स्थानीय मसालों को तैयार किया गया है। यह पोखरी, नंदानगर, गैरसैंण आदि ब्लॉको से कच्चा मसाला खरीद रहे हैं जिसे वे यहां लाकर तैयार करते है। इन्होंने अब हल्दी, धनिया, मिक्स, मिर्च आदि मसालें तैयार किए हैं। हार्क के रमेश नेगी ने बताया कि सभी मसालों के 500-500 पैकेट तैयार किए गए है जो बाजार में 30 से 50 रुपये प्रति पैकेट बेचा जा रहा है। संवाद
Trending Videos