{"_id":"69c511e3697fd196ed081702","slug":"child-labor-law-information-given-about-rights-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-117789-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बाल श्रम कानून, अधिकार की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बाल श्रम कानून, अधिकार की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 26 Mar 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अखिल भारतीय बचाव एवं पुनर्वास अभियान के तहत जनपद में जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। नंदानगर विकास खंड के राजबगठी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को बाल श्रम कानून, बाल अधिकार के साथ ही कई जानकारियांं दी गईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र कुनियाल, सदस्य राकेश, अनीता सेमवाल, ममता भट्ट और लक्ष्मी बोरा ने बच्चों की देखभाल व संरक्षण, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, छात्रवृत्ति योजना, दिव्यांग पेंशन योजना आदि की जानकारी दी। बाल श्रम करने वाले बच्चों की सूचना 1098 नंबर पर देने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रवेश नेगी, अनिल सिंह और अंजलि आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos