सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dispute on Holi day, FIR registered on complaint of both the parties

Dehradun News: होली के दिन विवाद, दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Dispute on Holi day, FIR registered on complaint of both the parties
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट होने पर दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos




भागीरथी कॉलोनी नत्थनपुर निवासी करिश्मा रावत ने आरोप लगाया कि चार मार्च की सुबह उनके जेठ सत्येन्द्र रावत, भतीजे अभिषेक रावत और जेठानी सरिता रावत ने उनके और पति दीपक रावत के साथ मारपीट की। सरिता रावत ने उनका गला दबाया। दीपक के पैर में चोट आई है। वहीं, सत्येन्द्र सिंह रावत ने आरोप लगाया कि उनका छोटा भाई दीपक उनसे विवाद करने लगा। बीच-बचाव करने आए बेटे अभिषेक के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार शाम को करिश्मा और अन्य महिलाओं ने घर में घुसकर पत्नी सरिता, बेटे अभिषेक और आशी पर हमला कर दिया और दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed