फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Medical College Accountant masterminded scam related to mess fees suspended Dehradun news

Uttarakhand: दून मेडिकल कॉलेज के मेस घोटाले का मास्टरमाइंड लेखाकार निलंबित, मामले में पहली बड़ी कार्रवाई

Wed, 08 Jul 2026 12:40 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 08 Jul 2026 12:40 PM IST
सार

दून मेडिकल कॉलेज में छात्रों की मेस फीस से जुड़े घोटाले में पहली बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले का मास्टरमाइंड माने जा रहे एक लेखाकार को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Doon Medical College Accountant masterminded scam related to mess fees suspended Dehradun news
दून अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दून मेडिकल कॉलेज (जीडीएमसी) के छात्रों की मेस फीस से जुड़े घोटाले का मास्टरमाइंड लेखाकार निलंबित कर दिया गया है। करीब डेढ़ महीने पहले हुए घोटाले में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। निदेशालय स्तर पर की गई जांच में भारी अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


मेस घोटाले का खुलासा 14 मई को अमर उजाला में प्रकाशित खबर में किया गया था। इसके बाद इस मामले में जांच तेज हुई थी। गौरतलब है कि दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2022, 23, 24 और 25 बैच के छात्रों से मेस संचालक ने मेस शुल्क सीधे अपने निजी खातों में डलवा लिया था।
विज्ञापन


चार कर्मचारियों का तबादला 
संचालक ने क्यूआर पर दून मेडिकल कॉलेज लिखवाकर छात्रों को बांट दिए थे। इसके लिए संचालक ने छात्रों की कॉलेज को दिए जाने वाले डिमांड ड्राफ्ट भी वापस करवा दिये थे। इसके लिए उसने लेखा अनुभाग के साथ मिलकर डिमांड ड्राफ्ट निकलवाए थे और उसे रद्द करवाकर छात्रों को वापस कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का खुलासा होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने जांच बैठाई। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने अपने स्तर पर कमेटी बनाकर जांच की। लेखा अनुभाग के कर्मचारियों, वार्डनों और चिकित्सकों को जांच के दायरे में लाया गया था। इस मामले में शुरुआती जांच के बाद लेखा अनुभाग के चार कर्मचारियों का तबादला कर दिया था। साथ ही सभी वार्डन भी बदल दिए गए थे।


ये भी पढ़ें...बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: वित्तीय अनियमितता से लेकर नियुक्ति पर भी पहले उठे थे सवाल, नहीं हुआ खुलासा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को निदेशालय की ओर से लेखाकार को निलंबित कर दिया है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन को निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी लेखाकार उपनल के माध्यम से सेवाएं दे रहा था। प्राचार्य ने उपनल को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से लेखाकार की सेवाएं समाप्त करने के लिए कहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed