फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr. Dhal Singh Bisen Takes Charge as Uttarakhand Governor New Governor Appointment Oath Ceremony Dehradun news

उत्तराखंड: प्रदेश के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन आज लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह का आयोजन

Mon, 19 Oct 2026 07:29 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 19 Oct 2026 07:29 AM IST
सार

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन देहरादून पहुंच गए हैं। वह आज सुबह 11 बजे लोक भवन प्रांगण में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Dr. Dhal Singh Bisen Takes Charge as Uttarakhand Governor New Governor Appointment Oath Ceremony Dehradun news
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ ढाल सिंह बिसेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड पहुंच गए हैं। वह आज सुबह 11 बजे लोक भवन प्रांगण में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने इस दौरान परेड का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देहरादून: मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए जिलों में बनेंगी समितियां, डीएम होंगे जनपद स्तर पर अध्यक्ष

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान आदि ने उनका स्वागत किया। लोक भवन आगमन पर राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन का सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल केके शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्तूबर को डॉ.बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था। वह लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed