सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due tolack of budget for their duties 2,900 PRD personnel have been removed from traffic and police stations

Uttarakhand: डयूटी के लिए बजट नहीं, यातायात और थानों से हटाए 2900 पीआरडी जवान

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Feb 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

पीआरडी स्वयं सेवकों की मई 2024 में चारधाम यात्रा के लिए विभिन्न जिलों में डयूटी लगाई गई थी। इसके लिए 32 करोड़ का बजट मंजूर हुआ था, लेकिन बजट की समाप्ति के बाद इनकी डयूटी समाप्त कर दी गई है।

Due tolack of budget for their duties 2,900 PRD personnel have been removed from traffic and police stations
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में यातायात व्यवस्था संभाल रहे 2900 पीआरडी स्वयंसेवकों की डयूटी के लिए विभाग के पास बजट नहीं है। जिसे देखते हुए इस महीने से इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के निर्देश पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारियों की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है। विभाग के निदेशक आशीष चौहान के मुताबिक चारधाम यात्रा के दौरान इन्हें लगाया गया, इसके बाद भी जरूरत के हिसाब से कुछ स्वयंसेवकों की डयूटी लगाई गई।

Trending Videos


प्रदेश में दस हजार से ज्यादा पीआरडी स्वयं सेवकों में से 7514 डयूटी पर हैं। जिनसे पुलिस थाना और चौकियों में डयूटी के साथ ही सचिवालय, विधानसभा, आबकारी विभाग, आरटीओर, मंडी समिति, समाज कल्याण, जल संस्थान, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में डयूटी ली जा रही है। इसमें 908 महिलाएं और 6608 पुरुष हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इनमें से 2900 पीआरडी स्वयं सेवकों की मई 2024 में चारधाम यात्रा के लिए विभिन्न जिलों में डयूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 32 करोड़ का बजट मंजूर हुआ था, लेकिन बजट की समाप्ति के बाद इनकी डयूटी समाप्त कर दी गई है। हालांकि इनमें से कुछ स्वयं सेवकों से फिर से काम लिया जाएगा। निदेशालय से इसके लिए बजट जारी हुआ है।

Dehradun: मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले, बदलते दून के लिए लाइट मेट्रो चलाने पर विचार, यहीं रहेगा ओएनजीसी

सरकार की बजट की उपलब्धता और मांग के हिसाब से पीआरडी स्वयं सेवकों की डयूटी लगाई जाती है। इनके लिए दिसंबर तक की स्वीकृति मिली थी। अब नई मांग आने पर ही इनकी डयूटी लगाई जाएगी।
-प्रमोद चंद्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी देहरादून

अधिकारियों के वेतन भत्ते बढ़ रहे हैं, लेकिन हमारे नियमित रोजगार के लिए कुछ नहीं है, 1948 का विभाग है, उपनल कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन दिया गया, वहीं, हमें छोड़ दिया गया, जब जरूरत होती है तभी हमसे काम लिया जाता है। पहले शिवरात्रि फिर होली का त्योहार है, बच्चों की फीस देनी है, परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे।
-प्रमोद मंद्रवाल, प्रदेश संयोजक प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed