{"_id":"69eb747dc875444ea800b6a8","slug":"ex-servicemen-submit-suggestions-to-pay-commission-pension-hikes-should-be-linked-to-inflation-dehradun-news-c-5-drn1087-954130-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पूर्व सैनिकों ने वेतन आयोग को दिए सुझाव-महंगाई के अनुसार हो पेंशन में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पूर्व सैनिकों ने वेतन आयोग को दिए सुझाव-महंगाई के अनुसार हो पेंशन में बढ़ोतरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देहरादून। पूर्व सैनिकों ने आठवें वेतन आयोग के सदस्यों से मिलकर सुझाव दिए कि उनकी पेंशन में महंगाई के अनुरूप वृद्धि होनी चाहिए। उनका सुझाव है कि पूर्व सैनिकों को मानद पद दिए जाने के समय उनकी पेंशन भी उस पद के अनुरूप बढ़ाई जानी चाहिए। आयोग के सदस्य इस समय तमाम हित धारकों से मिलकर वेतन और पेंशन संबंधी मुद्दों पर उनकी राय ले रहे हैं।
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति क्लेमेनटाउन, देहरादून के अध्यक्ष कैप्टन आलम सिंह भंडारी ने बताया कि एक प्रतिनिधि मंडल के साथ उन्होंने आयोग के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने आयोग के सदस्यों को बताया कि पूर्व सैनिकों की पेंशन उसी अनुपात में बढ़नी चाहिए जिस अनुपात में वर्तमान केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन वृद्धि होती है।
रिटायर्ड सैन्यकर्मियों ने कहा कि सैनिकों की विधवाओं को भी बेहतर पेंशन देने के बारे में विचार करना चाहिए। उनकी प्रमुख मांग है कि अलग-अलग सेवाओं में डिसेबिलिटी पेंशन एक समान होनी चाहिए। इसके अलावा असम राइफल के जवानों के रिटायर होने के बाद उन्हें एक सैनिक के समान पेंशन लाभ मिलना चाहिए। पूर्व सैनिकों ने सातवें वेतन आयोग में हुई विसंगतियों को भी दूर करने की मांग की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X