फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive News Preparations underway to conduct a census in Uttarakhand ahead of the assembly elections

Exclusive: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले जनगणना कराने की तैयारी; राज्य में ट्रायल हो चुका पूरा

Sat, 08 Aug 2026 12:43 PM IST
Alka Tyagi आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 08 Aug 2026 12:43 PM IST
सार

उत्तराखंड में जनगणना निदेशालय सितंबर में होने वाली हिमाच्छादित क्षेत्रों की जनगणना की तैयारी में लगा हुआ है।

विज्ञापन
Exclusive News Preparations underway to conduct a census in Uttarakhand ahead of the assembly elections
जनगणना - फोटो : FREEPIK

विस्तार

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले जनगणना कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय से अंदरूनी तौर पर अधिकारियों को तैयार रहने के संकेत भी दिए गए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने का इंतजार है।

विज्ञापन


जनगणना के पहले चरण के तहत मकान गणना पूरी होने के बाद सितंबर में हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके बाद अगले साल देशभर में एक साथ नौ फरवरी से 28 फरवरी के बीच जनगणना की तैयारी है लेकिन उत्तराखंड में फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने की वजह से इस शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। यहां जनगणना नवंबर-दिसंबर में हो सकती है। अंदरखाने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ऐसा हुआ तो पहली बार उत्तराखंड में देश के बाकी राज्यों से पहले जनगणना होगी। जनगणना का ट्रायल हरिद्वार में संपन्न हो चुका है। ट्रायल में करीब 40 सवाल थे लेकिन अभी अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद ही सवालों की संख्या स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: राजस्व कर निरीक्षक भर्ती के आवेदन की तिथि बढ़ी, लोअर पीसीएस के शेष अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 31 से

हिमाच्छादित 131 गांवों में एक सितंबर से जनगणना

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिलों के 131 गांवों और तीन विशेष निकायों (केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री) में एक सितंबर से 30 सितंबर के बीच जनगणना होगी। इन क्षेत्रों की अनुमानित आबादी 52,000 है। कार्यक्रम के तहत 17 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) होगी, जबकि वास्तविक जनसंख्या गणना एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद एक से पांच अक्तूबर तक रिविजनल राउंड आयोजित होगा। इस प्रक्रिया के लिए एक अक्तूबर को संदर्भ तिथि तय किया गया है। निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गणना का कार्य आधिकारिक सेंसस मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल रूप से किया जाएगा। अधिकारी घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed