सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR lodged against two for employing child labour

Dehradun News: बाल श्रम कराने पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two for employing child labour
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


विकासनगर। जिला टॉस्क फोर्स ने शुक्रवार को क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन के लिए अभियान चलाया। टीम ने 12 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो बाल श्रमिकों को प्रतिष्ठानों से मुक्त करवाया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी अजय वर्मन के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल के साथ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मंडी चौक के पास एसके स्टील में 14 वर्षीय और लाइन जीवनगढ़ के पास महिंद्रा जैनियून स्पेयर पार्ट्स से 12 वर्षीय बालक कार्य करते पाए गए। टीम ने दोनों को मुक्त करवाया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कोतवाली में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल श्रमिकों को कॉउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाई ने बताया कि ढकरानी निवासी एसके स्टील के संचालक शहजाद और चकराता रोड निवासी महिंद्रा जैनियून स्पेयर पार्ट्स के संचालक कैलाश के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। टीम में एसोसिएशन फॉर एक्शन के राज्य समन्वयक सुरेश उनियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed