सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire breaks out at a salon near Chandrabani Chowk Dehradun chaos ensues in area

Dehradun: चंद्रबनी के पास सैलून में लगी आग, इलाके में अफरातफरी, फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 14 May 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

चंद्रबनी चौक के पास एक सैलून में अचानक आग लग गई। फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया। 

Fire breaks out at a salon near Chandrabani Chowk Dehradun chaos ensues in area
सैलून में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चंद्रबनी चौक के पास एक सैलून में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से फायर स्टेशन देहरादून को चंद्रबनी चौक के पास एक सैलून में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि आग बिग मास्टर हेयर एंड ब्यूटी सैलून में लगी थी और तेजी से फैल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर कर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक होजरील और एक डिलीवरी होज पाइप की मदद से आग को चारों ओर से घेरकर बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया और आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीएम मोदी के सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी नाराज, प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन

मौके पर गैल फायर सर्विस की टीम भी मौजूद रही और राहत कार्य में सहयोग किया। अग्निकांड में सैलून के भीतर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed