सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out in the wire, electricity was disrupted

Dehradun News: बिजली के तार में लगी आग, चार घंटे बाधित रही आपूर्ति

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the wire, electricity was disrupted
विज्ञापन
- बंजारावाला के हरिओम एन्क्लेव में लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
Trending Videos

देहरादून। बंजारावाला क्षेत्र के हरिओम एन्क्लेव में सोमवार सुबह बिजली के तारों में आग लग गई। काफी देर तक चिंगारी निकलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने से क्षेत्र में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूचना पर विभागीय अधिकारियों ने मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कराई। बंजारावाला क्षेत्र के हरिओम एन्क्लेव में बिजली के खंभे पर फॉल्ट हुआ था। इसी दौरान तार में आग लग गई और चिंगारी निकलने लगी। जहां आग लगी थी उसी रास्ते से स्कूली बच्चे जाते हैं। घटना के समय बच्चों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए बाधित रही। लोगों ने सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत शुरू की। एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि कनेक्टर के कारण आग लगी थी। इससे आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत कर तार को ठीक करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed