{"_id":"6a217086c09ba0bae4022386","slug":"fire-department-tightens-its-grip-on-hotel-fire-safety-issues-notices-for-deficiencies-found-during-inspection-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-132612-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: होटलों की अग्नि सुरक्षा पर फायर विभाग की सख्ती, निरीक्षण में मिली खामियों पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: होटलों की अग्नि सुरक्षा पर फायर विभाग की सख्ती, निरीक्षण में मिली खामियों पर नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेलाकुई। क्षेत्र के कई होटलों और होम स्टे में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने के लिए बृहस्पतिवार को फायर विभाग ने विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अग्निशमन अधिकारी दया किशन के नेतृत्व में किए गए फायर रिस्क ऑडिट के दौरान कई महत्वपूर्ण सुरक्षा बिंदुओं की जांच की गई। निरीक्षण में जहां सुरक्षा व्यवस्थाओं का आंकलन किया गया, वहीं कुछ अनियमितताएं मिलने पर संबंधित प्रबंधन को नोटिस जारी कर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
अग्निशमन अधिकारी ने बताया फायर स्टेशन की टीम ने होटल स्पाइस और होटल वाइब्स का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन यंत्रों, हाइड्रेंट प्रणाली, फायर अलार्म और डिटेक्शन सिस्टम की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। साथ ही आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति, फायर प्लान की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां और अनियमितताएं सामने आईं, जिनसे संबंधित होटल प्रबंधन को अवगत कराते हुए तत्काल नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने होटल संचालकों को निर्देश दिए कि सभी अग्नि सुरक्षा उपकरणों और व्यवस्थाओं को हर समय कार्यशील रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos