सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bail application of vehicle theft accused rejected

Dehradun News: वाहन चोरी के आरोपी की जमानत अर्जी की खारिज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Bail application of vehicle theft accused rejected
विज्ञापन
विकासनगर। न्यायिक मजिस्ट्रेट विकासनगर की अदालत ने वाहन चोरी के एक मामले में गिरफ्तार पौड़ी गढ़वाल के मठियाना के चोरा गांव निवासी आरोपी मानू उर्फ राहुल राणा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, लंबित विवेचना और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को देखते हुए आरोपी को राहत देने से इन्कार कर दिया। न्यायालय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आरोपी को जमानत दिए जाने का कोई पर्याप्त आधार नहीं बनता है।
Trending Videos

आरोपी ने पांच मई को सेलाकुई थाना क्षेत्र में कंपनी परिसर से वाहन चोरी किया था। आरोपी ने अदालत में जमानत के लिए आवेदन किया था। बचाव पक्ष ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए झूठा फंसाने का दावा किया, जबकि अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने केस डायरी और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया। न्यायालय ने कहा कि मामले की विवेचना अभी जारी है और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed