सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   230 vehicles running against the rules were challaned, 71 were seized.

Dehradun News: नियम विरुद्ध दौड़ रहे 230 वाहनों के चालान, 71 सीज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
230 vehicles running against the rules were challaned, 71 were seized.
विज्ञापन
देहरादून। परिवहन विभाग की ओर से नियम विरुद्ध दौड़ रहे 230 वाहनों के चालान किए गए हैं। जबकि 71 वाहनों को सीज किया गया है। विभाग की ओर से यह कार्रवाई तीन दिनों तक चलाए गए चेकिंग अभियान में की गई है।

आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, रुड़की, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान ओवरस्पीडिंग, बिना परमिट, फिटनेस, लाइसेंस, बीमा और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान का लक्ष्य पर्यटन सीजन में वाहनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करना है। प्रवर्तन अधिकारियों ने वाहन चालकों और यात्रियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने नशे में वाहन न चलाने की अपील की। व्यावसायिक उपयोग के लिए केवल पीले नंबर प्लेट वाले वाहनों का प्रयोग करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed