{"_id":"6a218375095ccb71ee0a3523","slug":"cm-distributed-pension-amount-to-974-lakh-beneficiaries-dehradun-news-c-5-drn1043-987410-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सीएम ने 9.74 लाख लाभार्थियों को पेंशन राशि बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सीएम ने 9.74 लाख लाभार्थियों को पेंशन राशि बांटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कहा, जानकारी के अभाव में कई पात्र नहीं उठा पा रहे योजनाओं का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता कार्यक्रम में 9.74 लाख लाभार्थियों के खातों में 176.59 करोड़ रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की। यह राशि मई 2026 की पेंशन के रूप में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। इस अवसर पर उन्होंने नशा मुक्त अभियान और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना भेदभाव और देरी के योजनाओं का लाभ देना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक विस्तार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, जन-धन, उज्ज्वला, आवास और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। स्टैंड-अप इंडिया और मुद्रा योजना से स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। राज्य सरकार सामाजिक न्याय को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलिंडर मुफ्त दिए जा रहे हैं। दिव्यांग कार्मिकों का वाहन भत्ता बढ़ाया गया है। स्वयं सहायता समूहों को लखपति दीदी योजना से जोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, विधायक सविता कपूर, पार्वती दास, भूपाल राम टम्टा, सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी, अपर सचिव प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चार सूत्रीय रणनीति पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, सरकारी प्रक्रियाओं का सरलीकरण, तकनीक का अधिकतम उपयोग एवं नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने आयोगों, परिषदों एवं समितियों के सदस्यों से जिलों और दूरस्थ क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करने को कहा।