सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The darkness of ignorance is dispelled by devotion to God.

Dehradun News: भगवान की भक्ति से दूर होता है अज्ञान का अंधकार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
The darkness of ignorance is dispelled by devotion to God.
विज्ञापन
देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में दूसरे दिन शुकदेव के प्राकट्य और विदुर-मैत्रेय संवाद की लीला का वर्णन किया गया।


कथाव्यास नारायण प्रसाद आचार्य ने कहा कि जब राजा परीक्षित ने कलियुग को अपने राज्य में पांच स्थान यानी जुआ, मदिरा, व्यभिचार, हिंसा और स्वर्ण दिए तो कलियुग ने उनके सोने के मुकुट में प्रवेश कर लिया। इस दौरान कथा व्यास ने समझाया कि कैसे भगवान की भक्ति और संतों की संगति से अज्ञान का अंधकार दूर होता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, इसलिए मृत्यु के भय से डरने के बजाय भगवान के नाम का सुमिरन करना चाहिए। इसके बाद आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पदम सिंह थापा, रेमनाथ पौडेल, दुर्गेश गौतम, हरिहर गौतम, गोपाल, केशव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed