सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The banana tree was ritually worshipped at the Jwala Temple in Selaqui

Dehradun News: सेलाकुई के ज्वाला मंदिर में केले के पेड़ की विधि-विधान से की पूजा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
The banana tree was ritually worshipped at the Jwala Temple in Selaqui
विज्ञापन
सेलाकुई। ज्वाला मंदिर में बृहस्पतिवार को केले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
Trending Videos


पूजा का आयोजन पंडित पंकज गोदियाल के सान्निध्य में हुआ। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं को पूजा कराई। उन्होंने केले के वृक्ष के धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, सनातन धर्म में केले का वृक्ष अत्यंत पवित्र है। उन्होंने बताया, बृहस्पतिवार को इसकी पूजा से भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की कृपा मिलती है। श्रद्धा और विश्वास से की गई पूजा सुख, शांति व समृद्धि लाती है। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तों का आवागमन बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed