{"_id":"699d8d01787c1bceb6035388","slug":"fire-in-primary-school-paani-due-to-short-circuit-in-pokhari-computers-and-furniture-burnt-chamoli-news-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: पोखरी में शॉर्ट सर्किट से प्राथमिक विद्यालय पैणी में आग, मची अफरा तफरी, कंप्यूटर और फर्नीचर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: पोखरी में शॉर्ट सर्किट से प्राथमिक विद्यालय पैणी में आग, मची अफरा तफरी, कंप्यूटर और फर्नीचर जले
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 24 Feb 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विकासखंड पोखरी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी में आग लगने से विद्यालय का कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब एक बजे विद्यालय में वाई-फाई लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया।
Trending Videos
देखते ही देखते आग ने पास रखे कंप्यूटर और फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना ग्राम प्रहरी दलील सिंह ने तत्काल थाना पोखरी को दी। सूचना मिलते ही दरोगा दलवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कंप्यूटर व अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: जीएसटी का डेटा एंट्री ऑफिसर 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
विद्यालय में तैनात शिक्षक कमल सिंह असवाल ने बताया कि वाई-फाई कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, जिससे कंप्यूटर सेट व फर्नीचर पूरी तरह नष्ट हो गए। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली है। विद्यालय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X