सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five devotees of Haryana rescued lost in forest returning after visiting Neelkanth Mahadev yamkeshwarRishikesh

Rishikesh: नीलकंठ महादेव का दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के पांच श्रद्धालु जंगल में भटके, पुलिस ने किया रेस्क्यू

संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (ऋषिकेश) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Feb 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के पांच श्रद्धालु जंगल में भटक गए, जिन्हें लक्ष्मणझूला पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बचाया।

Five devotees of Haryana rescued lost in forest returning after visiting Neelkanth Mahadev yamkeshwarRishikesh
भटके श्रद्धालुओ का पुलिस ने किया रेस्क्यू - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

नीलकंठ महादेव के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के पांच युवक रास्ता भटककर राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में पहुंच गए। सूचना मिलने पर लक्ष्मणझूला पुलिस और वन विभाग की टीम ने तत्काल संयुक्त ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने वन्यजीवों के खतरे वाले क्षेत्र से पांचों श्रद्धालुओं को सकुशल रेस्क्यू कर लिया।

Trending Videos

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि नीलकंठ दर्शन के लिए आए पांच श्रद्धालु पैदल मार्ग पर भटक गए। जंगल में भटके श्रद्धालुओं ने पुलिस को फोन कर बताया कि वह जंगल की तरफ चले गए हैं और उन्हें कुछ भी रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर श्रद्धालुओं की जगह की छानबीन की। सर्विलांस के आधार पर श्रद्धालुओं की लोकेशन राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के कोर जोन अंतर्गत विंध्यवासिनी मंदिर से करीब 6 किमी दूर महादेव पानी में मिली।


ये भी पढ़ें...महाशिवरात्रि 2026:  वर्षों बाद एक साथ कई शुभ योग का संगम, चार भागों में बांटकर शिव पूजन का विशेष महत्व

लक्ष्मण झूला पुलिस ने राजाजी पार्क की टीम के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान जंगल में भटके पांचों युवकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। युवक चमन लाल, कुलदीप, साहिल, गोविंद, मनीष ग्राम जुरासी हरियाणा के निवासी हैं। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल, नवीन पुरोहित, मोहित, कुंवर प्रताप एवं राजाजी पार्क की टीम से गौरव, हरि सिंह, केशव, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed