सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Delhi Expressway today devotees will not be able to visit Maa Daat Kali temple Yogi will visit

Dehradun: डाट काली मंदिर में दर्शन नहीं कर पाएंगे कल तक भक्त, 14 को पीएम मोदी का दौरा, आज सीएम योगी पहुंचेंगे

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 13 Apr 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
सार

हे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को मां डाट काली मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मां डाटी काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

Dehradun Delhi Expressway today devotees will not be able to visit Maa Daat Kali temple Yogi will visit
सिद्धपीठ मां डाट काली मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डाट काली मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दर्शन कार्यक्रम के चलते अब 14 अप्रैल तक भक्त माता रानी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। रविवार की शाम सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। मंदिर के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि दो दिन तक मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगी है।

Trending Videos


देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए दून आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को मां डाट काली मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके लिए मंदिर में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। रविवार को इसे लेकर मंदिर में बैठक हुई। इसमें महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के बेटे शुभम गोस्वामी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रविवार की शाम पांच बजे मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भक्त 14 अप्रैल को दोपहर दो बजे के बाद ही मंदिर में माता रानी के दर्शन कर पाएंगे। इस बीच मंदिर में भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर समिति के सेवादार दिनेश अग्रवाल और सेवादार गौरव कुमार ने बताया कि पहली बार इस तरह मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से ये फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पंचायतों की खाली सैकड़ों सीटों से आरक्षण होगा खत्म, पंचायत निदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव


आज योगी करेंगे मां डाट काली मंदिर में दर्शन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मां डाटी काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। वह 3.50 बजे एलिवेटेड कॉरिडोर पर पहुंचेंगे। यहां से निरीक्षण करते हुए चार बजे मां डॉट काली मंदिर पहुंचेंगे। माता रानी के दर्शन कर 4:15 बजे वह मंदिर से रवाना होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed