{"_id":"69a6738066a8941910093d46","slug":"foetus-found-on-the-banks-of-ganga-canal-on-kaliyar-roorkee-road-uttarakand-news-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: कूड़े के ढेर में लाल कपड़े में लिपटा मिला भ्रूण, घटना ने मानवता को झकझोरा, लोगों की जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: कूड़े के ढेर में लाल कपड़े में लिपटा मिला भ्रूण, घटना ने मानवता को झकझोरा, लोगों की जुटी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार
कलियर-रुड़की रोड पर गंगनहर किनारे भ्रूण मिला। कूड़े के ढेर में लाल कपड़े में भ्रूण लिपटा हुआ था।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
विज्ञापन
विस्तार
कलियर-रुड़की रोड स्थित पुल के पास पुरानी गंगनहर के किनारे सोमवार सुबह भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कूड़े के ढेर में लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया।
Trending Videos
सोमवार की सुबह करीब आठ बजे राहगीरों को पुल के पास गंगनहर किनारे कूड़े में लाल कपड़े से बाहर एक हाथ निकला हुआ था। पास जाकर देखने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कपड़ा खोलकर देखा तो उसमें भ्रूण लिपटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि जिस मासूम को जन्म के बाद सुरक्षा और स्नेह मिलना चाहिए था उसे इस तरह लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: साल का पहला चंद्रग्रहण आज, नौ घंटे पहले लगा सूतक, मंदिरों के कपाट बंद, जानिए कितने बजे तक रहेगा
पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि चिकित्सकों ने बताया कि करीब चार माह का भ्रूण है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को कौन छोड़कर गया है।

कमेंट
कमेंट X