सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pre SIR in Dehradun 10.39 lakh voters matched Uttarakhand SIR News in hindi

विशेष गहन पुनरीक्षण: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का हुआ मिलान

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 03 Mar 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नगर निगम सभागार में प्री एसआईआर की समीक्षा की।देहरादून में प्री एसआईआर में 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान  हुआ है।

Pre SIR in Dehradun 10.39 lakh voters matched Uttarakhand SIR News in hindi
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान किया जा चुका है।

Trending Videos

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे की ओर से नगर निगम सभागार में समीक्षा बैठक की गई। 99.03 प्रतिशत आंकड़ों के साथ चकराता विधानसभा पूरे जिले में नंबर एक पर है जबकि धर्मपुर विधानसभा 56.94 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित ईआरओ को निर्देशित किया कि बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा की जाए। जिन बूथों पर मैपिंग का प्रतिशत कम है ऐसे बीएलओ के साथ तहसील से अधिकारी कार्मिकों की ड्यूटी लगाते हुए मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान सामने आया कि विकासनगर 70.47, सहसपुर 71, रायपुर 62.64, राजपुर 61.19, देहरादून कैंट 61.36, मसूरी 63.52, डोईवाला 70, ऋषिकेश में 60.87 प्रतिशत मैपिंग कार्य किया जा चुका है। बैठक में सीडीओ अभिनव शाह, नगर आयुक्त नमामी बसंल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, उप नगर आयुक्त संतोष पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर आदि मौजूद रहे।

राजधानी में हैं कुल 15.60 लाख मतदाता

प्रशासन के अनुसार पूरे जिले 15,60,788 मतदाता हैं। प्री एसआईआर के तहत इनमें से 10,39,833 मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। 5,20,955 मतदाताओं की अभी तक मैपिंग नहीं हुई है। इनमें चकराता में 1,11,015, विकासनगर में 1,20,516, सहसपुर में 1,96,831, धर्मपुर में 2,12,309, रायपुर में 1,87,168, राजपुर रोड में 1,16,208, देहरादून कैंट में 1,29,002, मसूरी में 1,30,373, डोईवाला में 1,80,599, ऋषिकेश में 1,76,767 मतदाता हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: 24 अप्रैल से पहले रेल यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल,दस जोड़ी ट्रेनों में नहीं हो पाएगा कंफर्म सफर

पूरे देहरादून में हैं 2369 बीएलए

जिले की सभी 10 विधानसभाओं में कुल 2369 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) हैं। भाजपा के कुल 912 बीएलए-2 हैं जबकि कांग्रेस के 1268, सीपीआई के 189 हैं। प्रशासन की ओर से 19 अगस्त, 04 अक्तूबर और 02 दिसंबर को राजनीतिक दलों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इनके अलावा 27 जून, 02 दिसंबर, 09 फरवरी और 12 फरवरी को बीएलए के साथ बैठक की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed