सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A moving vehicle caught fire near Darrarit

Dehradun News: हाईवे पर दर्रारीट के पास चलते वाहन में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 03 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A moving vehicle caught fire near Darrarit
विज्ञापन
सोमवार को विकासनगर मंडी में उपज की आपूर्ति कर वापस सहारनपुर लौट रहे पिकअप वाहन में दर्रारीट के पास अचानक आग लग गई। हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया। चालक की सूचना पर पास ही स्थिति तिमली गांव से घटनास्थल पर पहुंचे उसके रिश्तेदारों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाई। वाहन का केबिन और इंजन जल गया है।
Trending Videos

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी गुलफाम पिकअप वाहन से मंडी में उपज की आपूर्ति करने आए थे। वह वापस मिर्जापुर लौट रहे थे। दर्रारीट से 200 मीटर पहले उत्तराखंड की सीमा में वाहन में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने गाड़ी रोकी और जैसे-तैसे बाहर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते वाहन से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगीं। तिमली गांव में चालक के कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं। उसने उन्हें फोन कर घटनास्थल बुलाया। रिश्तेदारों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझानी शुरू की। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले लोगों ने आग को बुझा दिया था। उन्होंने बताया चालक पूरी तरह से सुरक्षित है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed