{"_id":"69a93ff6be6beaace6051f14","slug":"youtuber-anurag-doval-shared-emotional-video-of-himself-crying-mental-stress-bigg-boss-contestant-babu-bhaiya-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: यूट्यूबर अनुराग ने शेयर किया रोते हुए वीडियो, बोले-माता-पिता ने किया टॉर्चर, अब सहन नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: यूट्यूबर अनुराग ने शेयर किया रोते हुए वीडियो, बोले-माता-पिता ने किया टॉर्चर, अब सहन नहीं हुआ
Thu, 05 Mar 2026 02:54 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 05 Mar 2026 02:54 PM IST
सार
‘बिग बॉस’ प्रतिभागी यूट्यूबर अनुराग डोभाल मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
यूट्यूबर अनुराग डोभाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह मानसिक तनाव से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो में अपने माता-पिता को लेकर बड़ी बातें कही हैं। अनुराग डोभाल कलर्स के ‘बिग बॉस’ में प्रतिभागी कर चुके हैं।
विज्ञापन
अनुराग उत्तराखंड के डोईवाला के रहने वाला है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने साथ हुए धोखे के बारे में बता रहे हैं। उनके इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। और इसकी वह उन्होंने अपना परिवार बताया है।
विज्ञापन
अनुराग ने कहा कि शायद यह उनका आखिरी वीडियो है। इसके बाद वह फिर कभी वीडियो नहीं बना पाएंगे। उनके फैंस उनकी इस हालत के बाद से काफी परेशान हैं। कहीं वह कोई गलत कदम न उठा लें। अनुराग ने अपने संघर्षों का जिक्र किया। 14 साल की उम्र में उन्हें पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। ये उनके लिए बेहद कठिन समय था। इस लड़ाई को लड़ने के साथ ही उनके मन में हमेशा से अपने माता-पिता के लिए कुछ करने इच्छा थी। उन्होंने अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। सबके लिए सब कुछ किया।, लेकिन आज उनके परिवार ने ही उनके साथ धोखा किया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: आर्थिक सर्वेक्षण जारी, चार साल में डेढ़ गुना बढ़ी जीएसडीपी, प्रमुख सचिव ने की प्रेसकांफ्रेंस
अनुराग ने बताया कि उनकी पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़कर चली गई है। रितिका से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी, जोकि उनकी फैन थी। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। अनुराग का कहना है कि परिवार इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे। बताया कि शादी से छह दिन पहले परिवार वालों ने आने से मना कर दिया। रोते हुए अनुराग ने कहा कि इस मानसिक तनाव के बीच अगर मुझे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार मेरे माता-पिता और भाई होंगे।