{"_id":"69a86ba489f2887d79086c19","slug":"dispute-between-two-parties-regarding-sale-of-fruits-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, गाली-गलौज और झगड़ा शुरू, पुलिस ने कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, गाली-गलौज और झगड़ा शुरू, पुलिस ने कराया शांत
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहरादून के गांधीग्राम क्षेत्र में बुधवार शाम फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और झगड़ा शुरू हो गया, जिससे मौके पर दोनों समुदायों के लोग भी इकट्ठा हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
Trending Videos
सूचना मिलने पर लक्ष्मण चौक चौकी और कोतवाली नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन