{"_id":"69a7c55f5fa3206009026ccd","slug":"holi-2026-celebration-in-uttarakhand-cm-dhami-ministers-and-leaders-holi-watch-photos-2026-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, घरों से आती गुजिया की महक, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2026: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, घरों से आती गुजिया की महक, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 04 Mar 2026 04:23 PM IST
सार
होली... रंग, रस और रिश्तों की मिठास। गली-गली होल्यारों की टीमें पहुंच रही हैं और हर घर के बाहर रंगों की बौछार हो रही है। हवा में घुला अबीर-गुलाल और घरों से आती गुजिया की मीठी खुशबू ने माहौल को और भी खास बनाया।
उत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं पारंपरिक गीतों की मधुर धुन गूंजी तो कहीं डीजे की बीट पर युवा झूमते नजर आए। गांव हो या शहर, हर गली रंगों से सराबोर दिखाई दी।
होल्यारों की टीमें ढोल-दमाऊं की थाप के साथ घर-घर पहुंची। लोगों एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दी। घरों से आती ताजी गुजिया और पकवानों की खुशबू ने माहौल को और भी खास बनाया। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी होली टी-शर्ट पहनकर, हाथों में पिचकारी लिए नन्हें बच्चे सुबह से ही सड़कों पर निकल पड़े। वहीं हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने फूलों की होली खेली।
रंगों की बौछार और खिलखिलाहट। बड़े-बुजुर्गों ने पारंपरिक बैठकी होली का आनंद लिया। तो युवा डीजे की धुन पर थिरके। महिलाओं ने भी समूह बनाकर होली गीत गाए और एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। राजनीतिक गलियारों में भी होली की रौनक दिखाई दी। मुख्यमंत्री से लेकर अन्य नेताओं तक, सभी होली के रंग में रंगे नजर आए और एक-दूसरे को बधाई दी। हर चेहरा रंगों से सजा है और हर दिल में खुशियों की लहर है। पहाड़ों की रानी मसरी में सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों ने जमकर होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
होली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं समेत समस्त प्रदेशवासियों को रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से आपसी प्यार, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से देवभूमि को सराबोर करने का आग्रह किया है। कहा कि हम सब खुशनसीब है कि दुनियाभर में युद्ध के माहौल में भी, भारत शांतिपूर्ण तरीके से रंगों के उत्सव में मस्त है।
4 of 5
होली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा, होली के रंग, सबके जीवन में खुशियों और उमंगों की बहार लेकर आए। ये उत्सव हमें व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए दोगुनी ऊर्जा का संचार करें। कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि हमेशा की तरह इस उत्सव में भी बढ़-चढ़कर समाज की एकरूपता और सद्भाव की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाएं।
दुनिया में अनेक स्थानों पर जारी जंगों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा हम बेहद खुशनसीब हैं कि भारत में हैं। जहां पीएम मोदी के नेतृत्व देश शांतिपूर्ण और सद्भावना के साथ होली और रमजान के त्योहार साथ-साथ मना रहा है। विश्व में अशांति के इस चंद्रग्रहण से हमारा देश अछूता है क्योंकि भारत विकास और कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X