सब्सक्राइब करें

देहरादून में वसंतोत्सव का शुभारंभ: फूलों की खुशबू से महका लोकभवन, फ्लोरल हीलिंग रखी थीम, तस्वीरों में देखें

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 27 Feb 2026 09:56 PM IST
सार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने वसंतोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि बागवानी और पुष्प उत्पादन राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकते हैं, इससे आय और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

विज्ञापन
Vasantotsav 2026 Starts in Dehradun Lok Bhavan flower Exhibition floral healing is theme see picture
वसंतोत्सव में राज्यपाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शुक्रवार को लोक भवन परिसर में वसंतोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोक भवन परिसर में वसंतोत्सव के माध्यम से उत्सव का एक विशेष वातावरण बना है। बागवानी और पुष्प उत्पादन राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकते हैं, इससे आय और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।



राज्यपाल ने अरोमा क्रांति का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की प्राकृतिक संपदा से तैयार सुगंधित उत्पाद वैश्विक स्तर पर विशेष पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव में युवाओं, महिलाओं तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी उनकी रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि शहद, अरोमा उत्पाद एवं मिलेट्स जैसे पारंपरिक उत्पादों को तकनीक और डिजिटलीकरण से जोड़ा जाए तो नए बाजार और अवसर विकसित किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव रविनाथ रामन, सचिव कृषि एसएन पांडेय, अपर सचिव रीना जोशी, निदेशक उद्यान एसएल. सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Dehardun : तीन दिवसीय वसंतोत्सव आज से, राज्यपाल ने किया शुभारंभ, एआई आधारित एप से आगंतुकों की होगी गणना

Trending Videos
Vasantotsav 2026 Starts in Dehradun Lok Bhavan flower Exhibition floral healing is theme see picture
वसंतोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डाक टिकटों का भी प्रदर्शन किया गया
राज्यपाल ने डाक विभाग के भोज पत्र विषय पर जारी विशेष डाक आवरण का विमोचन करने के साथ डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। वसंतोत्सव के पहले दिन राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (देहरादून) और निरामया योगम रिसर्च फाउंडेशन (हरिद्वार) के रिदमिक योग का प्रदर्शन किया गया। वुशु एसोसिएशन के बच्चों ने वुशु के बेहतरीन करतब की प्रस्तुति दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vasantotsav 2026 Starts in Dehradun Lok Bhavan flower Exhibition floral healing is theme see picture
वसंतोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

थीम फ्लोरल हीलिंग
इस वर्ष वसंतोत्सव की थीम फ्लोरल हीलिंग : नेचर्स पाथ टू वेल बीइंग रखी गई है। उद्यान विभाग ने फ्लोरल हीलिंग के प्रदर्शन की व्यवस्था के साथ ही हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले ताजे पुष्पों से तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए। राज्यपाल ने कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता, पुष्प प्रदर्शनी एवं विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर जानकारी भी प्राप्त की।

Vasantotsav 2026 Starts in Dehradun Lok Bhavan flower Exhibition floral healing is theme see picture
वसंतोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हर तरफ फूलों की सुंदरता, संगीत ने बांधा समा
कार्यक्रम स्थल पर फूलाें की खूबसूरती लोगों का मनमोह रही है। कार्यक्रम के बीच संगीत की व्यवस्था थी, जिसका आनंद भी लोगों ने खूब लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक श्रेणी में 870 प्रतिभागी, गैर पारंपरिक श्रेणी में 266 प्रतिभागी, कट फ्लावर में 05 प्रतिभागी, महिला पुष्प उत्पादक 26 प्रतिभागी है। पॉटेड प्लांट श्रेणी(प्राइवेट नर्सरी) में 21, लूज फ्लावर श्रेणी में 45, पॉटेड प्लांट (गैर पुष्प) श्रेणी में 25 प्रतिभागी, सब्जी उत्पादन 60, कैक्टस एवं सॉकुलेंट श्रेणी में 19, बोनसाई श्रेणी में 18, टेरारियम श्रेणी में छह, हैंगिंग पॉट्स श्रेणी में 16, सोयल-लेस/हाइड्रोपोनिक्स कल्टीवेशन श्रेणी में छह, पॉट्स फॉर गार्डनिंग 23, ऑन स्पॉट फोटोग्राफी में 50, शहद की श्रेणी में 103, फ्रेश पेटल रंगोली में 17 और पेंटिंग प्रतियोगिता में 738 प्रतिभागियों द्वारा हिस्सा लिया गया है। राज्य के विभिन्न राजकीय संस्थानों के 18 स्टॉल पर अपनी गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। आयोजन में कुल 15 श्रेणियों की 55 उप श्रेणियों में कुल 2314 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार निर्णायक मंडल के निर्णय के बाद एक मार्च को प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
Vasantotsav 2026 Starts in Dehradun Lok Bhavan flower Exhibition floral healing is theme see picture
वसंतोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फूलों से बनाई रंगोली
वसंतोत्सव में रंगोली भी फूलों से बनाई गई। इसमें आपरेशन सिंदूर समेत अन्य को प्रदर्शित किया गया। वसंतोत्सव में लगे स्टाल के माध्यम से लाेगों ने विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर लगे फोटोग्राफ को भी लोगों ने खूब सराहा। इसमें पहाड़ की संस्कृति आदि को प्रदर्शित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed