सब्सक्राइब करें

Tehri Lake Festival: झील में वाटर स्कूटर से रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, युवाओं से की ये अपील, तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 06 Mar 2026 06:51 PM IST
सार

Uttarakhand News: टिहरी झील महोत्सव के दौरान सीएम धामी ने एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए टिहरी झील में बोटिंग की।

विज्ञापन
Tehri Lake Festival 2026 After inaugurating CM Dhami went for boating in lake Photos
झील में बोटिंग करते सीएम धामी - फोटो : X @pushkardhami

देव डोलियों के मिलन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कोटीकॉलोनी में चार दिवसीय हिमालयन ओ-टू टिहरी झील महोत्सव शुरू हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए कोटीकॉलोनी से नई टिहरी तक रोपवे बनाने की घोषणा की। साथ ही इसे अंतराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने के लिए हर प्रयास करने की बात कही।



वहीं, टिहरी झील महोत्सव के दौरान सीएम धामी ने एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए टिहरी झील में बोटिंग की। सीएम ने वाटर स्कूटर पर चक्कर लगाकर साहसिक खेलों में युवाओं से कॅरियर बनाने की अपील की। कहा कि सरकार ने कोटीकॉलोनी के अलावा अब डोबरा, नंदगांव, सांदणा में नए बोटिंग प्वाइंट शुरू किए हैं। जिससे युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा। 

Tehri:  चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई ऊंचाई

Trending Videos
Tehri Lake Festival 2026 After inaugurating CM Dhami went for boating in lake Photos
झील में बोटिंग करते सीएम धामी - फोटो : X @pushkardhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स का केंद्र बन गया है। यहां 400 से अधिक खिलाड़ियों को पैराग्लाइडिंग समेत कई अन्य साहसिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से टिहरी झील और आसपास के क्षेत्रों में 1300 करोड़ की योजनाओं का कार्य किया जा रहा है। सीएम ने 318 करोड़ की लागत से टिहरी झील रिंग रोड (जाख-डोबरा पर्यटन रोड़) का वर्चुअल शिलान्यास करते हुए कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tehri Lake Festival 2026 After inaugurating CM Dhami went for boating in lake Photos
टिहरी झील में बोटिंग करते सीएम धामी - फोटो : X @pushkardhami

सीएम ने कहा कि टिहरी झील में बोटिंग, जेट स्की, कयाकिंग, कैनोइंग, स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग, क्रूज जैसी गतिविधियां हो रही हैं। टिहरी के सुनारगांव को मॉडल विलेज, तिवाड गांव को होम स्टे और पहाड़ी शैली का उत्कृष्ट आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जा रहा है। टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि टिहरी झील महोत्सव उत्तराखंड की पहचान बनेगा। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र को ओबीसी में शामिल करने की मांग की। 

Tehri Lake Festival 2026 After inaugurating CM Dhami went for boating in lake Photos
टिहरी झील में बोटिंग करते सीएम धामी - फोटो : X @pushkardhami
पहाड़ी भवन में किया पारंपरिक भोजन
झील महोत्सव स्थल पर जिला प्रशासन ने पहाड़ी भवन बनाया है। जहां पर मुख्यमंत्री, विधायकों व अन्य मेहमानों को उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन परोसे गए। इसमें साटी का भात (पुरोला का लाल चावल), मंडुवे की रोटी, सब्जी और खीर परोसी गई। भवन के बाहर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने टीका और नाला बांधकर सबका स्वागत किया। संवाद

 
विज्ञापन
Tehri Lake Festival 2026 After inaugurating CM Dhami went for boating in lake Photos
टिहरी झील महोत्सव में सीएम धामी - फोटो : X @pushkardhami
ग्राम्य विकास विभाग ने लगाई प्रदर्शनी
ग्राम्य विकास विभाग और रामकृष्ण लीला समिति नई टिहरी की ओर से महोत्सव में तिबार, छांछ मथने के लिए पहाड़ी शैली का परेड़ा व रौड़ी, टोकरी की प्रदर्शनी लगाई गई। सीएम और अतिथियों ने उनका निरीक्षण किया। इस दौरान वहां अमर शहीद श्रीदेव सुमन की बेडियां भी रखी गई थी। प्रदर्शनी में जांदरा, मूसल, नमक व मसाला दानी, पुरानी टिहरी के मंदिरों की दुर्लभ मूर्तियां लगाई गई। जिसकी सीएम ने सराहना की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed