सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi 2026 Major tragedy averted on Holi in Rishikesh, SDRF rescues youth from Ganga Rishikesh News

Rishikesh: होली पर बड़ा हादसा टला, पैर फिसलने से गंगा में बहने लगा हरियाणा का युवक, SDRF ने सकुशल निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Wed, 04 Mar 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

ऋषिकेश में गंगा की तेज धारा में एक युवक बह गया। नीम बीच क्षेत्र में तैनात एसडीआरएफ टीम ने युवक की जान बचाई।

Holi 2026 Major tragedy averted on Holi in Rishikesh, SDRF rescues youth from Ganga Rishikesh News
गंगा में डूबे युवक को बचाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

ऋषिकेश में आज होली के दिन बड़ा हादसा टल गया। एसडीआरएफ टीम लाउड हेलर से लोगों को नदी में न उतरने की अपील कर रही थी। इसी दौरान गश्त के समय गंगा के बीच तेज धारा में एक युवक बहता दिखाई दिया। जवानों ने तुरंत युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालत गंभीर होने पर सीपीआर दिया।

एसडीआरएफ टीम ढालवाला की ड्यूटी नीम बीच क्षेत्र में लगाई गई थी और टीम ओबीएम मोटर बोट से नीम बीच से लक्ष्मण झूला तक लगातार गश्त कर रही थी। गंगा घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जलस्तर और तेज धारा को देखते हुए सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Holi 2026: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, घरों से आती गुजिया की महक, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

होली के चलते नदी किनारों पर भारी भीड़ थी और एसडीआरएफ टीम लाउड हेलर से लोगों को नदी में न उतरने की अपील कर रही थी। इसी दौरान एक युवक गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। बेहोशी की हालत में युवक को जिला पुलिस के सहयोग से 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। युवक अक्षय कुमार (20 वर्ष), निवासी ग्राम वल्वागढ़, थाना वल्वागढ़, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्नान के दौरान पैर फिसलने से गंगा की तेज धारा में बह गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed