{"_id":"69a926dcc28ac2b7420808b5","slug":"fight-on-holi-traders-closed-market-today-and-went-to-the-sdm-office-kirti-nagar-srinagar-garhwal-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Garhwal: होली के दिन मारपीट, आक्रोशित व्यापारियों ने आज बाजार किया बंद, एसडीएम कार्यालय पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Garhwal: होली के दिन मारपीट, आक्रोशित व्यापारियों ने आज बाजार किया बंद, एसडीएम कार्यालय पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 05 Mar 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार
होली के दिन कीर्तिनगर नगर क्षेत्र में विवाद हो गया। कुछ युवकों और व्यापारियों में मारपीट हो गई। आज घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद किया है।
बाजार बंद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
कीर्तिनगर नगर क्षेत्र में होली के दिन हुए मारपीट की घटना के बाद आज स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर कार्यालय व कोतवाली कीर्तिनगर का घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की करने की मांग उठाई।
Trending Videos
व्यापारियों का आरोप है कि होली के दिन कीर्तिनगर बाजार चेक पोस्ट के समीप कीर्तिनगर नैथाना के कुछ युवकों ने व्यापारियों के साथ अभद्रता की जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक व्यापारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दो घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप
गुरुवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, नगर में सीसीटीवी कैमरों की नियमित संचालन, ओवर स्पीड समेत होली के दिन हुई मारपीट के दोषियों पर पुलिस कार्रवाई की मांग की। उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर मंजू राजपूत ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।