{"_id":"6a642c83bd83b296ce01e690","slug":"fog-and-rain-lead-to-a-drop-in-temperature-at-kedarnath-and-badrinath-shrines-pilgrimage-continues-2026-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में कोहरा, बारिश से बढ़ी ठंड, यात्रा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में कोहरा, बारिश से बढ़ी ठंड, यात्रा जारी
Sat, 25 Jul 2026 08:58 AM IST
Sharukh Khan
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ चमोली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:58 AM IST
सार
केदारनाथ में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। लगातार हो रही बारिश के कारण धाम और आसपास के क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ में भी हल्की बारिश लगी है।
विज्ञापन
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम शनिवार सुबह से कोहरे की चादर देखी गई। लगातार बारिश के कारण दोनों धामों और आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। हालांकि यात्रा जारी है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी है।
केदारनाथ यात्रा प्रशासन की निगरानी में सुचारु रूप से संचालित हो रही है। अब तक 14,14,590 से अधिक यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा भक्तों के उत्साह को दर्शाता है। धाम में लगातार बारिश और कोहरे से ठंड का प्रकोप बढ़ा है। इसके बावजूद भक्त आस्था के साथ दर्शन कर रहे हैं। डीएम विशाल मिश्रा ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा जारी है। पिछले दो दिनों में बारिश के अलर्ट की वजह से यात्रा थोड़ी देर के लिए रोक दी गई थी और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया था।
कहा कि हमारी टीम प्रस्तावित कांवड़ यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है। हम इसे मॉनिटर करेंगे और पुलिस को भी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम का हाल
बदरीनाथ धाम में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। हल्की बारिश भी लगातार हो रही है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आई है। हालांकि, यात्री सुगमता से बदरी विशाल के दर्शन कर पा रहे हैं।

मोटर ब्रिज और टनल प्रोजेक्ट अब अपने आखिरी चरण में
उधर, रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा को आसान बनाने के लिए बन रहा मोटर ब्रिज और टनल प्रोजेक्ट अब अपने आखिरी चरण में है। उम्मीद है कि अगस्त में इसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
नेशनल हाईवे डिपार्टमेंट, बद्रीनाथ और केदारनाथ तीर्थ यात्रा रूट पर कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए लगभग 900.30 मीटर और 200 मीटर लंबे मोटर ब्रिज बना रहा है। केंद्र सरकार ने इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए 156 करोड़ रुपये मंज़ूर किए हैं।

केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे को जोड़ने वाले ब्रिज और टनल का लगभग 99 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बाकी एक प्रतिशत काम तेज़ी से चल रहा है। डिपार्टमेंट के मुताबिक, जल्द ही ब्रिज की लोड टेस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद अगस्त में इसे गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोले जाने की उम्मीद है।
इसके शुरू होने के बाद, चार धाम यात्रा के मौसम में रुद्रप्रयाग के मुख्य बाज़ार में होने वाली भारी ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। इससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों, दोनों के लिए बेहतर और सुरक्षित कनेक्टिविटी मिलेगी।
रुद्रप्रयाग के ज़िला मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा ने बताया कि टनल का काम पूरा हो चुका है। पुल का काम तेज़ी से चल रहा है। हमें उम्मीद है कि अगस्त के आखिर तक हम ट्रायल टेस्टिंग के लिए पुल खोल पाएंगे। जब टनल और पुल जुड़ जाएंगे, तो लोगों को फ़ायदा होगा।