सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest Department detained 14 people on day of Holi in Kankar hunting case in Rudraprayag

Rudraprayag News: काकड़ शिकार पर वन विभाग की कार्रवाई, होली के दिन क्वली गांव में छापा; हिरासत में 14 लोग

अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 05 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रप्रयाग के बच्छणस्यूं पट्टी के क्वली गांव में काकड़ के अवैध शिकार की सूचना पर वन विभाग ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान शिकार करने और मांस खाने के आरोप में 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

Forest Department detained 14 people on day of Holi in Kankar hunting case in Rudraprayag
डीएफओ रजत सुमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रप्रयाग के बच्छणस्यूं पट्टी के क्वली गांव में वन विभाग ने भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को हिरासत में लिया है। इन पर काकड़ के अवैध शिकार करने और उसका मांस खाने का आरोप है। सभी आरोपियों को होली के दिन हिरासत में लिया गया।

Trending Videos

 
वन विभाग के अनुसार होली के दिन गांव में काकड़ के शिकार की सूचना मुखबिर के जरिए वन विभाग को मिली। इस पर वन क्षेत्राधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के दौरान शिकार में शामिल होने के आरोप में गांव के 14 लोगों को रात करीब आठ बजे हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन ने बताया कि वन्यजीवों के अवैध शिकार के मामलों में विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि वन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed