सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three new district cooperative banks and 55 new branches will be opened in the state: Dr. Dhan Singh

प्रदेश में खुलेंगे तीन नए जिला सहकारी बैंक और 55 नई शाखाएं : डॉ. धन सिंह

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Three new district cooperative banks and 55 new branches will be opened in the state: Dr. Dhan Singh
विज्ञापन
अगले 15 दिन चलेगा एनपीए वसूली का अभियान, लक्ष्य पूरा न करने पर कार्रवाई
Trending Videos

एक अप्रैल से शीर्ष सहकारी समितियों में बायोमीट्रिक उपस्थिति होगी अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश में जल्द तीन नए जिला सहकारी बैंक और 55 नई शाखाएं खुलेंगी। इससे दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं सुलभ होंगी और सहकारिता आंदोलन को नई गति मिलेगी।
शासकीय आवास, यमुना कॉलोनी में वर्चुअल माध्यम से हुई राज्य सहकारी एवं जिला सहकारी बैंकों की समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा, एनपीए वसूली के लिए अगले 15 दिन के भीतर अभियान चलाएं। निर्धारित लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। मंत्री ने बताया कि वह खुद हर पांच दिन में इसकी समीक्षा करेंगे। 30 मार्च के बाद जिन जिलों में वसूली की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, वहां जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सहकारिता मंत्री ने निबंधक सहकारिता को निर्देश दिए कि एक अप्रैल से प्रदेश की शीर्ष सहकारी समितियों में बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की जाए। जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।
साथ ही जिलों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने जिलों में सहकारी समितियों की बैठक आयोजित कर ग्राउंड जीरो पर जाकर निरीक्षण एवं भ्रमण करें। इस पूरी प्रक्रिया की व्यक्तिगत स्तर पर मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि सहकारिता तंत्र को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाया जा सके।
बैठक में निबंधक सहकारी समितियां डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक प्रदीप मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed