सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami inaugurated the four-day Tehri Lake Festival Uttarakhand news in hindi

Tehri: चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई ऊंचाई

संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी। Published by: Renu Saklani Updated Fri, 06 Mar 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव का शुभारंभ किया।

CM Dhami inaugurated the four-day Tehri Lake Festival Uttarakhand news in hindi
टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ करते सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का कोटी कालोनी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन किया। टिहरी झील में 6 से 9 मार्च तक आयोजित लेक फेस्टिवल पर्यटन को नई ऊंचाई देगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए  उत्तराखंड पयर्टन विकास परिषद व जिला प्रशासन ने कमर कसी हुई है।

Trending Videos


चार दिन तक आयोजित होने वाले फेस्टिवल में विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। फेस्टिवल का उद्देश्य टिहरी जिले को प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते हुए, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के साथ ही स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, मास्टर शेफ प्रतियोगिता, लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए फैशन शो, फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: 234 प्रवक्ताओं की दिव्यांगता की एम्स ऋषिकेश करेगा जांच, फर्जी प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती का मामला

एक लाख रुपये तक पुरस्कार जीतने का मौका
आयोजन के दौरान अलग- अलग स्थानों पर मास्टर शेफ, फोटोग्राफी, पेटिंग, सोशल मीडिया रील, ग्रुप फैशन शो, मिस्टर एंड मिस टिहरी, राफ्टिंग, रैप सिंगिग प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। जिसमें प्रथम विजेता एक लाख रुपए तक का पुरस्कार जीत सकता है, इसी तरह दूसरे स्थान का विजेता 50 हजार, तीसरे स्थान का विजेता 25 हजार रुपए का पुरस्कार जीत सकता है, इसके साथ ही पांच- पांच हजार के 10 सांत्वना सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed