सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Youth stranded on island near Pashulok Barrage, rescued safely by SDRF

Rishikesh: पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक, एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Fri, 06 Mar 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुलोक बैराज के निकट नदी के बीच बने एक टापू पर एक युवक फंस गया। ऋषिकेश कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को इस संबंध में सूचना मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Trending Videos

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: 234 प्रवक्ताओं की दिव्यांगता की एम्स ऋषिकेश करेगा जांच, फर्जी प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पशुलोक बैराज से कुनाऊ गांव की दिशा में लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर तक युवक की तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके उपरांत एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के अंधेरे, तेज बहाव एवं दुर्गम नदी तटों के बीच लगातार सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया।


टीम ने खोजबीन जारी रखी। कुनाऊ गांव से लगभग दो किलोमीटर आगे नदी के बीच बने टापू पर फंसे युवक तक टीम पहुंची। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष ममगई (20 वर्ष) निवासी इंद्र नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई, जो कि बीटेक का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed