सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest Panchayat formed in Lakhwad, Lakshmi became Sarpanch

Dehradun News: लखवाड़ में वन पंचायत का गठन, लक्ष्मी बनीं सरपंच

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Forest Panchayat formed in Lakhwad, Lakshmi became Sarpanch
विज्ञापन
कालसी। ग्राम पंचायत लखवाड़ में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से वन पंचायत का गठन किया है। लक्ष्मी चौहान को सरपंच चुना गया।
Trending Videos


ग्राम प्रधान संदीप चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें दीपिका चौहान, प्रीति चौहान, मंजू, हुकम सिंह, विनय प्रताप सिंह, सुरजीत, अनिल कुमार और सिकंदर को सदस्य चुना गया। प्रधान चौहान ने बताया कि यह गठन अन्य गांवों के लिए एक सार्थक संदेश है। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसे गठन में मतभेद होते हैं। नवनिर्वाचित सरपंच लक्ष्मी चौहान ने वनों के संरक्षण और संवर्धन का आश्वासन दिया। उन्होंने पौधरोपण और वनाग्नि से रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस अवसर पर राजस्व उप निरीक्षक ईश्वरी दत्त शर्मा, जितेंद्र सिंह चौहान, बलबीर सिंह, सुभाष, विनोद, सुमित, गौरव चौहान, लुदर सिंह और अंशुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed