{"_id":"6a2d8647717a77db7107f0e0","slug":"four-cattle-died-due-to-lightning-causing-huge-losses-to-cattle-owners-barkot-uttarkashi-news-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: यमुनोत्री धाम के पास बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: यमुनोत्री धाम के पास बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली (सांकेतिक)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम के निकट स्थित खरसाली गांव के सुनापढ़ा नाम तोक क्षेत्र में बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत हो गई। घटना में एक पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार इन दिनों सुनापढ़ा और आसपास के जंगलों में गुजर समुदाय के कई परिवार अपने मवेशियों के साथ डेरा डाले हुए हैं।
खरसाली गांव के सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार मध्यरात्रि के दौरान क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से पशुपालक गुलाम की तीन भैंसें और एक गाय मौके पर ही मृत हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...IMA POP: ट्रेनिंग के दौरान खोए माता-पिता, नहीं टूटा हौसला, चुनौतियों को पार कर इन कैडेट्स ने पाई अफसर की वर्दी
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित पशुपालक को जल्द आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को तत्काल राहत प्रदान करनी चाहिए।