{"_id":"6a74f2246fdf6838c90e683e","slug":"government-will-extend-all-possible-support-for-the-expansion-of-ncc-in-uttarakhand-dhami-dehradun-news-c-5-drn1043-1035657-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार में हरसंभव सहयोग करेगी सरकार : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार में हरसंभव सहयोग करेगी सरकार : धामी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार, सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों तक एनसीसी की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने, संगठन की आधुनिक व सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा, एनसीसी के विस्तार में राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। महानिदेशक एनसीसी ने राज्य के अधिकाधिक युवाओं को एनसीसी से जोड़ने के उद्देश्य से सीमावर्ती व दूरस्थ क्षेत्रों में नई एनसीसी इकाइयों के गठन और विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राज्य में आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना के विकास, प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा प्रस्तावित एनसीसी अकादमी की स्थापना सहित विभिन्न भावी योजनाओं की रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व सेवा भाव को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाला देश का एक प्रतिष्ठित संगठन है, जिसकी राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने राज्य में एनसीसी के विस्तार और प्रस्तावित आधारभूत संरचना विकास से संबंधित सभी पहलों के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से राज्य के युवाओं को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण एवं राष्ट्र सेवा के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।