सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Governor releases Summits: The Journey of Uttarakhand Gramin Bank

राज्यपाल ने समिट्स : द जर्नी ऑफ उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का विमोचन किया

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Governor releases Summits: The Journey of Uttarakhand Gramin Bank
विज्ञापन
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को लोक भवन में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक समिट्स : द जर्नी ऑफ उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने बैंक के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को इस पहल के लिए बधाई दी।
Trending Videos

राज्यपाल ने कहा कि किसी भी संस्था की यात्रा का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण महत्वपूर्ण होता है। यह न केवल अतीत की उपलब्धियों को संरक्षित करता है, बल्कि भविष्य की दिशा को भी स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि बुक बैंक की स्थापना से लेकर अब तक की गौरवपूर्ण यात्रा, उसकी उपलब्धियों तथा समाज के प्रति उसके योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगी। इस प्रकार के प्रकाशनों के माध्यम से बैंक के कार्यों और उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। ज्ञात हो कि समिट्स : द जर्नी ऑफ उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बुक में वर्ष 1983 से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की विरासत, वर्ष -2012 में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के गठन तक की यात्रा, बैंक के विकास, तकनीकी नवाचार आदि को प्रस्तुत किया गया है। इस दौरान बैंक के चेयरमैन हरि हर पटनायक, जीएम अमिता रतूड़ी, भारती नौडियाल, राजीव प्रकाश, आशीष गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed