सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Graphic Era FC became champions

Dehradun News: दून चैलेंजर्स को हराकर ग्राफिक एरा एफसी बनी चैंपियन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Graphic Era FC became champions
विज्ञापन
- खिताबी मुकाबले के साथ फुटबाल टूर्नामेंट का समापन
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का रविवार को खिताबी मुकाबले के साथ समापन हो गया। ग्राफिक एरा एफसी की टीम ने दून चैलेंजर्स को 2-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट के खिताबी मैच में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 83वें मिनट में ग्राफिक एरा एफसी के स्ट्राइकर बतिस्ता ने गोल दाग टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 91वें मिनट में केसी ने गोल कर ग्राफिक एरा एफसी को 2-0 से जीत दिलाई। समापन समारोह पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता व उपविजेता टीमों को क्रमशः 51 हजार व 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना, एसपी सिंह, हरीश अरोड़ा, उमा शुक्ला, शुभेंदु, अंकुर राणा, विकास कुशवाहा, वैभव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
-----
इन्हें किया गया सम्मानित
शानदार प्रदर्शन करने वाले ग्राफिक एरा एफसी के बतिस्ता को मैन ऑफ द मैच, दून चैलेंजर्स के राजीव पंवार बेस्ट डिफेंडर, ग्राफिक एरा एफसी के ब्यूटरश को बेस्ट गोलकीपर, दून चैलेंजर्स के अक्षय राज को बेस्ट स्कोरी और दून चैलेंजर्स के भुवन को बेस्ट मिडफील्डर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed