सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gulf War Impact: Refined oil prices rise to Rs 2,300 per tin

खाड़ी देशों में युद्ध का असर: रिफाइंड तेल महंगा, 2300 रुपये प्रति टिन तक पहुंचा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Gulf War Impact: Refined oil prices rise to Rs 2,300 per tin
विज्ञापन
-2200 रुपये तक बिक रहा था टिन, अब 2300 पहुंचे दाम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब देहरादून के बाजार में भी दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों में रिफाइंड तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जो 15 किलो का टिन कुछ दिन पहले तक करीब 2200 रुपये में बिक रहा था वह अब बढ़कर लगभग 2300 रुपये तक पहुंच गया है।
व्यापारियों के मुताबिक युद्ध के कारण आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ रहा है। आढ़ती मनोज गोयल ने बताया कि पहले 15 किलो का टिन 2200 रुपये तक मिल रहा था लेकिन अब इसकी कीमत करीब 2300 रुपये हो गई है। वहीं बाजार में रिफाइंड का (900 एमएल) का पैकेट 105 रुपये से बढ़कर करीब 110 रुपये तक में बिक रहा है। व्यापारी विक्की गोयल ने बताया कि देहरादून में रिफाइंड तेल मुख्य रूप से गुजरात से आता है जबकि सोयाबीन तेल अमेरिका सहित अन्य देशों से आयात किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूखे मेवों की आपूर्ति पर भी युद्ध का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। व्यापारी देवेंद्र साहनी के अनुसार देहरादून में पिस्ता मुख्य रूप से ईरान से आता है। फिलहाल इसके दाम नहीं बढ़े हैं लेकिन यदि आपूर्ति प्रभावित होती है तो आने वाले दिनों में कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed